ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (12 दिसंबर) में बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत से सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे शाही शादी माना जा रहा है। शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसमें से एक बेहद शानदार वीडियो सामने आया था जिसमें बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान ईशा अंबानी के मेहमानों को खाना परोस रहे थे..लेकिन अब खबर और भी आगे की है.. जिसमें शाहरुख और ऐश्वर्या भी ऐसा करते दिख रहे हैं...