शाहरुख खान और अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अबराम के जन्म से पहले शाहरुख पर लिंग निर्धारण जांच कराने के आरोप लगे थे जिसे उन्होंने गलत बताया था। यहां तक की इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आदेश भी जारी किए थे। बता दें कि अबराम खान सरोगेसी तकनीक से जन्मे हैं और वो एक प्रीमेच्योर बेबी थे। जिसकी वजह से वह काफी समय तक अस्पताल में ही रहे थे। वह समय शाहरुख के लिए कांटों से भरे रास्ते पर चलने से कम नहीं था।