निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस ने कैप्शन में लिखा कि मेरी वाइफ ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) एक खास सरप्राइज दिया है। धन्यवाद प्रियंका.. आप सबसे अच्छी हैं' इसके बाद निक ने लिखा, 'चलिए देखते हैं क्या है सरप्राइज'। वीडियो में आप देख सकते हैं की, निक एक अंधेरे कमरे में खड़े हैं और लाइट ऑन करने के लिए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि बहुत ही प्यार से उनका कमरा सजाया गया है। वहीं दो गुब्बारों पर लिखा था 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'मुबारक निक'। ये दिखाने के बाद निक हंसते हुए कहते हैं, "ये बहुत अच्छा है, थैंक्यू बेब।