फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान पर लगा था लिंग परीक्षण का आरोप, बोले- 'ऐसी बेवकूफी नहीं कर सकता'

Mon, 22 Feb 2021 06:10 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान तीन बच्चों के पिता हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्म 2013 में हुआ था। जिसके बाद वो एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। शाहरुख के लिए यह एक कठिन समय था और इससे उभर पाना उनके लिए और परिवार के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अबराम के जन्म से पहले शाहरुख पर लिंग निर्धारण जांच कराने के आरोप लगे थे जिसे उन्होंने गलत बताया था। यहां तक की इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आदेश भी जारी किए थे। बता दें कि अबराम खान सरोगेसी तकनीक से जन्मे हैं और वो एक प्रीमेच्योर बेबी थे। जिसकी वजह से वह काफी समय तक अस्पताल में ही रहे थे। वह समय शाहरुख के लिए कांटों से भरे रास्ते पर चलने से कम नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच एक समाज सेविका ने शाहरुख खान पर लिंग परीक्षण कराने का आरोप लगाया था। उसके बाद यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था लेकिन अस्पताल और बीएमसी के पुख्ता सबूतों मिलने के बाद उस समाज सेविका को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन इस हादसे के बाद शाहरुख पूरी तरह से टूट चुके थे। 

4 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा कि जब मीडिया में सरोगेसी पर बात हो रही थी तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। उनका कहना था कि वे एक शिक्षित व्यक्ति हैं कि इस तरह की बेवकूफियों का हिस्सा न बनें। उस वक्त अबराम बीमार था और लोग लिंग निर्धारण को लेकर बातें कर रहे थे। केवल इस वजह से कि वह एक मशहूर फिल्म स्टार का बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख को डर था कि जब अबराम बड़ा होगा और यह सब चीजें पढ़ेगा तो उस पर क्या बीतेगी। केवल इस वजह से कि वह मेरा बच्चा है, इससे वह किसी से कम या ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो जाता। बच्चे बच्चे होते हैं। वह बीमार था और इस तरह के मामले चलना एक बहुत निराशाजनक स्थिति बन गई थी। यह मुझे बहुत अजीब लगता है.' हालांकि शाहरुख बहुत खुश हैं और इतना खूबसूरत बच्चा पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें