फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील के रियल हीरो - खान हैं लेकिन देश के

Fri, 07 Apr 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान
आमिर खान ने अपनी फिल्म 'दंगल' को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। पाक सेंसर बोर्ड की फिल्म से तिरंगे और राष्ट्रगान वाले सीन काटने की शर्त के बाद आमिर ने ये फैसला लिया है। उनके फैसले की काफी सराहना हो रही है। लेकिन आमिर इकलौते ऐसे खान नहीं है, शाहरुख और सलमान भी रील और रियल लाइफ में अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति दिखाते रहे हैं। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के खानों की कुछ ऐसी ही फिल्मों पर-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
चक दे! इंडिया फिल्म
शाहरुख खान ने 2007 में फिल्म 'चक दे! इंडिया' में काम किया था। फिल्म में शाहरुख ने एक कोच का रोल निभाया था जो विमेन्स हॉकी टीम को वर्ल्ड कप तक लेकर जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
स्वदेस फिल्म
वहीं 'स्वदेस' में शाहरुख ने एक एनआरआई का किरदार निभाया था जो अपने देश के लिए नासा जैसी कंपनी छोड़ आया था। शाहरुख ने ना ही सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी देशभक्ति की कई मिसाल दी हैं।

4 of 7
बजरंगी भाईजान फिल्म
सलमान खान ने नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था। पाकिस्तान से आई एक बच्ची को उसके देश पहुंचाने के लिए सलमान सभी मुश्किलों का सामना करते हैं लेकिन साथ ही देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कम नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 7
एक था टाइगर फिल्म
'एक था टाइगर' फिल्म में सलमान खान ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था जो अपने देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मंगल पांडे फिल्म
आमिर खान ने अपने करियर में कई देशभक्ति वाली फिल्में की हैं। उनमें से एक सोल्जर मंगल पांडे पर बनी फिल्म 'मंगल पांडे: दी राइजिंग' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरफरोश फिल्म
आमिर ने 'सरफरोश' फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था जो क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें