नीरजा एक हिम्मती देशभक्त एयरहोस्टेस की असल कहानी है। नीरजा भनोट ने जिस तरह अपने यात्रियों को आतंकियों से बचाया, फिल्म उसकी हूबहू कहानी कहती है।
नीरजा क्यों बेस्ट फिल्म है, इसके लिए इसके बेस्ट किरदारों को जानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
2 of 9
नीरजा
सोनम कपूर ने वाकई फिल्म में बेहतरीन काम किया है। सोनम ने नीरजा भनोट के किरदार को जिया। सोनम बाकायदा नीरजा की मां और भाइयों से मिली और नीरजा के असल रूप में उतरने की कोशिश की।
विज्ञापन
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
3 of 9
नीरजा
नीरजा की मां के किरदार में शबाना आजमी ने वाकई दमदार प्रस्तुति दी। शबाना का किरदार एक बेबस मां के रूप में इस कदर इमोशनल कर गया कि लोगों के जेहन में मां की मजबूरी छाई रही।
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
4 of 9
नीरजा
फिल्म में उग्र आतंकी के तौर पर जिम सर्भ ने बेहतरीन अदाकारी की। दरअसल फिल्म में लोगों को सबसे ज्यादा खौफ जिससे लगा वो जिम सर्भ ही थे। उन्होंने एक आतंकी के किरदार को शिद्दत से जिया। लोग फिल्म खत्म होने के बाद उसे ही कोसते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
5 of 9
नीरजा
दूसरे आतंकी के तौर पर अली बलदीवाला ने भी गजब का अभिनय किया। उन्होंने दिखाया कि आतंकी भी सोचते और विचार करते हैं।
विज्ञापन
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
6 of 9
नीरजा
योगेंद्र टिक्कू ने फिल्म में नीरजा के पिता की भूमिका निभाई। एक पिता जो तलाकशुदा बेटी का साथ देता है उसे फिर से जीने की उम्मीद जगाता है। एक विनोदप्रिय और जिंदादिल इंसान के रूप में योगेंद्र ने शानदार काम किया।
विज्ञापन
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
7 of 9
नीरजा
नीरजा के दोस्त के रूप में मशहूर सिंगर शेखर रविजानी पहली बार परदे पर एक्टिंग करते दिखे। जब नीरजा की मौत की खबर मिली तो उनका भावुक चेहरा लोगों को भावुक कर गया।
इन 5 दमदार किरदारों के चलते बेस्ट फिल्म बनी 'नीरजा'
8 of 9
नीरजा
नीरजा को प्रताड़ित करने वाले वाले पति की भूमिका भले ही चंद मिनटों की रही हो लेकिन इसमें कवि शास्त्री कमाल कर गए।