फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद मिला आमिर का ये को-स्टार, फिल्में छोड़ इस बड़ी कंपनी में बन गया मैनेजर

Mon, 24 Jul 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
शाहरुख बरूचा - फोटो : http://modelspoint.com
क्या आपको आमिर खान और जूही चावला स्टारर फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' याद है ? अगर हां, तो आपको इस फिल्म में नजर आए तीनों बच्चे भी याद होंगे जिनकी देखभाल का जिम्मा आमिर के ऊपर था।
विज्ञापन

2 of 8
शाहरुख बरूचा
क्या आपको ये बच्चा याद है ? इसे आपने आमिर खान की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में देखा होगा। फिल्म में वैसे तो इस बच्चे के अलावा और भी दो बच्चे थे कुणाल खेमू और बेबी अशरफा, लेकिन आज हम बात करेंगे सिर्फ और सिर्फ इस बच्चे की। क्या आप जानते हैं कि इसका नाम क्या है और आजकल ये कहां है और क्या कर रहा है ?
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख बरूचा - फोटो : http://modelspoint.com
फिल्म 'हम हैं राही प्यार के ' की रिलीज हो 24 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में लाजमी है लोग जरूर जानना चाहेंगे कि उस फिल्म में नजर आए बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं। तो इस बच्चे का नाम है शाहरुख बरूचा।

4 of 8
शाहरुख बरूचा
शाहरुख बरुचा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मों से ही की थी। 'हम हैं राही प्यार के' के अलावा शाहरुख बरूचा ने 'जो जीता वही सिकंदर' और 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' में काम किया।
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख बरूचा
फिल्मों में किस्मत आजमाने के बाद शाहरुख ने कुछ टीवी शोज में भी काम किया। 'हिप हिप हुर्रे' टीवी शो काफी पॉपुलर हुआ और शाहरुख के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ...लेकिन अचानक ही शाहरुख बरूचा ने एक्टिंग छोड़ दी और ग्लैमर इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

6 of 8
शाहरुख बरूचा
सभी को जरूर इस बात को दुख हुआ होगा कि काफी पॉपुलैरिटी और पहचान बटोरने के बाद भी शाहरुख बरूचा एक्टिंग की दुनिया से दूर चले गए..लेकिन आज वो जो काम कर रहे हैं जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
शाहरुख बरूचा
कभी एक्टिंग में अपने जलवे बिखेरने वाले शाहरुख बरूचा आज शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। उनके फेसबुक प्रोफाइल से इस बात की जानकारी मिली।
विज्ञापन

8 of 8
शाहरुख बरूचा
वहीं करियर की बात करें तो शाहरुख ऑस्ट्रेलिया में टैबकॉर्प नाम की कंपनी में काम कर रहे हैं। वहां वो प्रोडक्ट इनोवेशन मैनेजर हैं। इसकी जानकारी उनके लिंक्ड-इन अकाउंट से मिली। उनके इस प्रोफाइल से पता चलता है कि एक्टिंग को अलविदा कहने के बाद उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में ही अपना करियर बना लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें