फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट फिल्म के बावजूद फ्लॉप हो गई थी ये हीरोइन, अब इस फील्ड में कमा रही है नाम

Mon, 24 Jul 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
दिव्या राणा
80 के दशक में बॉलीवुड में कई हीरोइनों ने एंट्री की थी। उस वक्त मंदाकिनी और दिव्या राणा जैसी नई हीरोइनों ने भी फिल्मों में कदम रखा था। ये दोनों हीरोइनें फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साथ नजर आईं, लेकिन मंदाकिनी के बोल्ड अवतार और एक्टिंग के आगे दिव्या राणा नजरों में नहीं आ पाईं।
विज्ञापन

2 of 7
दिव्या राणा
फिल्म जब हिट हुई तो सारा क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। इस फिल्म में एक्टर राजीव कपूर लीड रोल में थे और दिव्या के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 7
दिव्या राणा
दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया, लेकिन राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी।

4 of 7
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
दिव्या की किस्मत ना जाने कहां सोई थी। ताज्जुब की बात है कि 'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे तैसे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर वही बदकिस्मती।
विज्ञापन

5 of 7
दिव्या राणा
इतनी फिल्मों के बाद भी दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आईं और जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर वो फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रही।

इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्में छोड़ दीं...पर क्या आप जानते हैं कि वो आजकल कहां हैं और क्या काम कर रही हैं ?
विज्ञापन

6 of 7
दिव्या राणा
दिव्या राणा ने फिल्में छोड़ने के बाद शादी कर ली और आजकल वो मुंबई में ही रह रही हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सलमा मनेकिया रख लिया है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको उस काम के बारे में जानकर होगी जो दिव्या आजकल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिव्या राणा
दिव्या मुंबई में ही एक फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो मूर्तिकार हैं और मिट्टी की मूर्तियां बनाती हैं, सोचने वाली बात तो ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिव्या राणा को शादी के बाद अपना नाम बदलना पड़ा ? सरनेम भी बदला होता तो बात समझ में आती लेकिन पूरा नाम बदला ये बात समझ से परे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें