फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत ने बिकिनी में ढाया कहर, गोवा में पति शाहिद संग मना रही हैं छुट्टियां, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Jan 2021 12:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor
बॉलीवुड सितारों की तरह ही उनकी बीवियां भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं होती हैं। गौरी खान से लेकर ताहिरा कश्यप तक हर किसी का स्टाइल सेंस बिल्कुल अलग होता है। लेकिन बात जब शाहिद कपूर की बीवी की आती है तो हर किसी की निगाहें उन पर ठहर जाती हैं। क्योंकि फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद वो हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी की तारीफ पाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
इन दिनों मीरा पति शाहिद कपूर के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गोवा से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
उन्होंने बिकिनी के ऊपर फ्लोरल प्रिंट श्रग पहन रखा है। फोटोज में वह कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक नोटेड टॉप और पिंक ट्राउजर पहन रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मुझे जैस्मिन बुला सकते हैं।''
 
 

4 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। वो अक्सर फैंस के साथ कई तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। मीरा अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : twitter
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म जर्सी की रिलीज डेट का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह क्रिकेटर के लुक में नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें