शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। शादी के वक्त मीरा 21 साल की थीं, वहीं शाहिद 34 साल के थे। बिना किसी डेट और शादी से पहले लंबी लव लाइफ के बिना ही मीरा राजपूत और शाहिद कपूर में बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। उन दोनों के बीच का प्यार देख किसी का भी यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है कि शाहिद और मीरा के बीच 13 साल का अंतर है।