शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
मीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया था। जिसमें उनके फैंस ने जमकर सवाल पूछे और मीरा ने उनके जवाब भी बेझिझक दिए। इस दौरान उनके सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए। एक यूजर ने मीरा से उनके क्रश के बारे में पूछा। जिसका जवाब सुन सभी हैरान रह गए। मीरा ने कहा कि उनका क्रश शाहिद नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डीविलयर्स हैं।