फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर ने पूरा कर दिखाया सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज, तारीफ करती नहीं थक रहीं पत्नी मीरा

Sun, 07 Mar 2021 10:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : instagram/mira.kapoor
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत कपूर के साथ सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज लिया। इन दिनों यह चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीरा राजपूत ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो साझा करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा- 'हमेशा चैलेंज के लिए, मिस्टर कपूर, आपने आसानी से कर लिया। कमाल।' प्रशंसक सही बैलेंस करने के लिए कपल की तारीफें करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- 'वह हमेशा प्रेरित करते हैं।' वहीं एक यूजर ने कहा- 'ईस्ट या वेस्ट, यह कपल सबसे बेस्ट है। शाहिद भैय्या कुछ भी कर सकते हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। आए दिन मीरा नई फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं।

 

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
मीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया था। जिसमें उनके फैंस ने जमकर सवाल पूछे और मीरा ने उनके जवाब भी बेझिझक दिए। इस दौरान उनके सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए। एक यूजर ने मीरा से उनके क्रश के बारे में पूछा। जिसका जवाब सुन सभी हैरान रह गए। मीरा ने कहा कि उनका क्रश शाहिद नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डीविलयर्स हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram
सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहिद की एक अच्छी और एक बुरी आदत के बारे में पूछा। जिसके जवाब में मीरा बताती हैं कि जब मैं उनसे बात करती हूं तो एक बार में समझ नहीं पाती हूं कि वे क्या कहना चाहते हैं। अक्सर वे नए और अलग तरीकों से बात करते हैं लेकिन अब मैं समझने लगी हूं। जवाब के अंत में मीरा कहती हैं कि मुझे उनके बारे में सब पसंद है और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें