बुधवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर पूरा देश रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग नजर आया। लेकिन कुछ बॉलीवुड सितारों की यह दिवाली एकदम अलग रही है। किसी ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली पति संग मनाई तो किसी ने स्टार किड के साथ। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। तो आइए जानते हैं साल 2018 की दिवाली बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाई।
विज्ञापन
2 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने परिवार संग बेहद खूबसूरत अंदाज में दिवाली मनाई। उन्होंने पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की यह तस्वीरें दिवाली पूजा के दौरान की हैं जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Priyanka Chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
इन दिनों अपनी शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा ने भी परिवार संग दिवाली सेलिब्रेट की है। उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई संग दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में उनके होने वाली पति निक जोनस गायब दिखे।
4 of 8
katrina kaif
- फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
बॉलीवुुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की ये दिवाली बेहद खास है। इस दिवाली उनकी बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हो रही है। दिवाली के इस मौके पर कटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में कटरीना कैफ हाथ में दीपक लिए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Saif Ali Khan
- फोटो : Instagram
सारा अली खान
बॉलीवुड की अपकमिंग हीरोइन और एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की भी दिवाली की तस्वीरें सामने आईं है। सारा ने मां अमृता सिंह के साथ अपनी दिवाली मनाई है। सारा अली खान जल्दी ही फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं हाल ही में फिल्म केदारनाथ का टीजर और गाना रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
Mira Rajput
- फोटो : Instagram
शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर की दिवाली बेहद खास है। यह दिवाली उन्होंने अपने घर में आए नए मेहमान के साथ मनाई। साथ ही पत्नी मीरा सिंह राजपूत ने पति शाहिद कपूर के साथ किस करते हुए तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे शाहिद के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गई है।
विज्ञापन
7 of 8
Ajay Devgn
- फोटो : Instagram
अजय देवगन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी दिवाली की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ पत्नी काजोल दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में यह स्टार कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने बेटे और पति संग दिवाली मनाई है। दिवाली की पति श्री राम नेने और बड़े बेटा के साथ की माधुरी दीक्षित की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।