शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आए थे । अब वो अपनी अगली फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। अब जब शाहिद अपनी फिल्म की शूटिंग से फ्री हुए तो अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आए ।
विज्ञापन
2 of 5
mira rajput
हाल ही में उन्हें पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ ग्रॉसरी की दुकान पर देखा गया । यहां शाहिद शॉपिंग करने पहुंचे थे । इस दौरान शाहिद लोअर और टीशर्ट पहने दिखे। वहीं मीरा राजपूत जींस-शर्ट में नजर आईं । शाहिद एक बड़े स्टार हैं फिरभी वो अपने घर का जरूरी सामान खुद खरीदते हैं । ये पहली बार नहीं है जब शाहिद ग्रॉसरी की दुकान पर दिखे हों ।
विज्ञापन
3 of 5
mira rajput
इससे पहले भी वो घर के लिए आटा, दाल और सब्जी जैसी जरूरी चीजें ग्रॉसरी की दुकान से खरीदते दिखे हैं । तस्वीरों में शाहिद बेटी मीशा को गोद में लिए नजर आए । शाहिद-मीरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । बता दें कि कुछ दिन पहले ही शाहिद कपूर एक बेटे जैन कपूर के पिता बने थे । जैन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं ।
4 of 5
shahid kapoor
तस्वीरों में जैन की अपने पैरेंट्स के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली । बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई थी । अब उन्हें 'कबीर सिंह' से बहुत उम्मीदें हैं । फिल्म कबीर सिंह 21 जून, 2019 को रिलीज होगी । फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी ।
फिल्म की कहानी एक शराबी सर्जन पर आधारित है जो अपनी गर्लफ्रेंड के किसी और से शादी करने के बाद खुद को बर्बाद करना शुरू कर देता है । कबीर सिंह की शूटिंग पूरी हो चुकी है । इसका निर्देशन संदीप वंगा कर रहे हैं । शाहिद की ये फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है । अर्जुन रेड्डी में तेलुगू सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा नज़र आए थे ।