फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

Sat, 24 Jun 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने अपना घर छोड़ दिया है और वो गोरेगांव के एक होटल में रहने चले गए हैं। वैसे तो कई स्टार्स मुंबई में अपना घर होते हुए भी दूसरे घर में शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन शाहिद किसी घर की जगह होटल में रह रहे हैं।
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

2 of 7
शाहिद कपूर
दरअसल, वो इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं जिस वजह से उन्हें होटल में शिफ्ट होना पड़ा जिससे की उन्हें काम पर जाते समय मुंबई के ट्रैफिक का सामना ना करना पड़े। 
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

3 of 7
शाहिद कपूर
पद्मावती में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी हैं। ये कलाकार भी फिल्म सिटी के पास ही आकर रहने लगे हैं और अब शाहिद भी इन्हीं की राह पर चल दिए हैं।

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

4 of 7
शाहिद कपूर
मिड डे की खबर के अनुसार, 'शाहिद को चार घंटे का सफर करना पड़ता है। वो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गोरेगांव के एक होटल में रहेंगे जो फिल्म सिटी के पास है। वो सुबह जल्दी शूटिंग शुरू करेंगे और अगले कुछ घंटे तक काम करते रहेंगे। चूंकि उन्हें फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभाने है इसलिए काम करना जरूरी था। शाहिद यहां कुछ हफ्तों तक रहेंगे।'
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

5 of 7
शाहिद कपूर
वहीं शाहिद बेटी मीशा के साथ को भी याद कर रहे हैं। मिड डे के अनुसार, 'एक दिन जब जल्दी पैकअप हो गया था तो शाहिद की पत्नी मीरा और बेटी मीशा उनसे मिलने आए थे। मीरा ने शाहिद के साथ रणवीर, दीपिका और फिल्म के दूसरें कलाकारों से भी मुलाकात की।'
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

6 of 7
शाहिद कपूर
शाहिद और रणवीर के बीच लड़ाई की भी बात सामने आई थीं लेकिन इन दोनों की मुलाकात ने इस खबर पर भी लगाम लगा दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कलाकार के तौर पर कॉम्पिटिशन तो है ही लेकिन ऑफ कैमरा ये दोनों एक दूसरे से अच्छे से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर छोड़ होटल में रहने को क्यों मजबूर हुए शाहिद कपूर?

7 of 7
शाहिद कपूर
बता दें कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ये ऐतिहासिक फिल्म महारानी पद्मीनी और उनके जौहर पर बनाई जा रही है। ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें