फिल्मी सितारों पर भी होली का रंग सर चढ़कर बोल रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों के रंगों के त्योहार की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं और अभी भी यह सिलसिला थमा नहीं है। इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की भी होली की कुछ झलकियां सामने आई हैं। दरअसल, शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक दूसरे को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में रंग लगाते नजर आ रहे हैं।