मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड रेजिंग इवेंट है 'मेट गाला', जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते ये इवेंट नहीं हो पाया था, लेकिन इसके पहले हर साल ये इवेंट होता आ रहा है। मेट गाला में कुछ सेलेब्स के अलग ड्रेस स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कुछ सेलेब्स ने तो ऐसी अतरंगी ड्रेसेस पहन ली थी कि उनके सोशल मीडिया पर महीनों तक मीम्स वायरल होते रहे थे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने मेट गाला में अपने अतरंगी लुक्स से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया था।