फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर बोले- मीशा और जैन नहीं जानते मैं क्या करता हूं? मुझे यह पसंद है

Wed, 29 Dec 2021 06:11 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram/mira.kapoor
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का कहना है कि उनके बच्चे मीशा और जैन उनके प्रोफेशन के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी पांच साल की बेटी मीशा और तीन साल का बेटा जैन कपूर अपने पिता की पेशेवर उपलब्धियों से अवगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे भी यह इसी तरह पसंद है। शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत बच्चों को अस्पष्ट रूप से बताती हैं कि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण कार्य खत्म कर दिया है और वे इसका जश्न मनाते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर ने अपने साक्षात्कार में उस वक्त को भी याद किया जब उन्होंने वास्तव में एक बड़ा पुरस्कार जीता था, पर उनके पास खुशी साझा करने के लिए कोई नहीं था। उन्होंने कहा, मुझे याद है कि एक बार मैंने एक बहुत बड़ा पुरस्कार जीता था, और उस वक्त यह वास्तव में मेरे लिए मायने रखता था। तब मुझे ऐसा लगा कि मेरे पास इस खुशी को साझा करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने कहा कि यह उनकी शादी से पहले की बात है। उस वक्त वह एकदम अकेले थे। परिवार में कुछ लोग यात्रा कर रहे थे। ऐसे वक्त में वह सोच रहे थे कि इस खुशी को किसके साथ साझा करूं। उन्होंने कहा, मैं अपनी कार में सवार था और सोच रहा था कि यह पल और खुशी किसके साथ शेयर करूं?
 

4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर ने कहा कि हम इधर-उधर भागते हैं। उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं, लेकिन उनका कोई मतलब नहीं है अगर आपके पास उन्हें साझा करने के लिए कोई नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद ने कहा, मीरा, मां नीलिमा अजीम और भाई ईशान खट्टर ने हमेशा मेरे लिए चीयर किया है। मेरे बच्चे अभी भी नहीं जानते कि मैं ज्यादातर समय क्या करता हूं? मुझे यह पसंद है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर की नई फिल्म जर्सी रिलीज होने वाली है। यह इसी नाम से बनी तेलुगु फिल्म की रीमेक है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ओमिक्रॉन के डर के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें