फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday Gift: कटरीना कैफ से लेकर आयुष शर्मा तक, इन सितारों ने सलमान को दिए करोड़ों के गिफ्ट

Wed, 29 Dec 2021 05:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस पर मनाया। इस खास दिन पर सलमान को 13 करोड़ के अपार्टमेंट से लेकर 73 हजार की सोने की चेन तक कई उपहार मिले। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता के प्रियजनों और बॉलीवुड के कुछ सितारों ने उन्हें उपहार में क्या दिया! पढ़िए..
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

1. कटरीना कैफ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ ने सलमान खान को एक महंगा गोल्ड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 2-3 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 11
सलमान और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

2. जैकलीन फर्नांडीज

सलमान की करीबी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज ने अभिनेता को उनके जन्मदिन के मौके पर आरएस की घड़ी दी है। इसकी कीमत लगभग 10-12 लाख रुपये बताई जा रही है।

4 of 11
सलमान और संजय - फोटो : सोशल मीडिया

3. संजय दत्त

रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने सलमान खान को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत करीब 7-8 लाख रुपये है।
विज्ञापन

5 of 11
सलमान और सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया

4. सोहेल खान

सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान ने कथित तौर पर अभिनेता को एक बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर उपहार में दी है। इसकी कीमत करीब 23-25 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 11
सलमान और अरबाज - फोटो : सोशल मीडिया

5. अरबाज खान

सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान ने अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक नई ऑडी आरएस क्यू8 गिफ्ट की, जिसकी कीमत 2-3 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

6. अनिल कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर ने सलमान खान को लेदर जैकेट दी है। यह 27-28 लाख रुपये की है।

8 of 11
सलमान खान और शिल्पा - फोटो : सोशल मीडिया

7. शिल्पा शेट्टी

सलमान खान की दोस्त और उनकी को-एक्टर शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड के भाईजान को सोने और हीरे का ब्रेसलेट दिया। इसकी कीमत 16-17 लाख रुपये है।

9 of 11
अपने पिता के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

8. सलीम खान

सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान ने अपने बेटे को तोहफे में एक अपार्टमेंट दिया है। जुहू में स्थित इस अपार्टमेंट की कीमत 12-13 करोड़ रुपये है।

10 of 11
सलमान और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

9. आयुष शर्मा

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने उन्हें सोने की चेन गिफ्ट की है। इसकी कीमत 72,000-73,000 रुपये है।

विज्ञापन

11 of 11
सलमान और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

10. अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें रोलेक्स की घड़ी गिफ्ट की है। इसकी कीमत 15-17 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें