संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इनसाइड एक्सेस शो में बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा के उनसे ज्यादा जूते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
mira rajput
शाहिद ने बताया मेरे और मीरा के पास बराबर कपड़े हैं। मेरी शादी के 6 महीने पहले मेरा घर तैयार हुआ था, इसलिए उसमें लेडी के वॉडरोब के लिए प्लान नहीं था। वो सिर्फ मेरे लिए होने वाला था। मेरे वॉडरोब में दो साइड्स थे, जिनके साइज बराबर थे।
विज्ञापन
3 of 4
shahid meera
- फोटो : instagram
पद्मावत एक्टर ने आगे बताया जब मीरा की मुझसे शादी हुई और वो मेरे घर आईं तो मैंने वॉडरोब का एक साइड खाली कर दिया। हमारे वॉडरोब एक ही साइज के हैं लेकिन मीरा के पास मेरे से ज्यादा जूते हैं। वो मेरे वॉडरोब में आते रहते हैं और मैं उन्हें फेंकता रहता हूं।'
शाहिद कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत नेअभी तक 239.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा शाहिद 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी हैं।