शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का टीजर रिलीज हो गया है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया। यानी कि नशे की लत में डूबा एक मेडिकल स्टूडेंट जो सर्जन बनता है।