शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नेहा धूपिया के शो में पहुंचे। इस दौरान शाहिद ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दरअसल, नेहा ने शाहिद और मीरा से कुछ पर्सनल सवाल भी किए जिनका शाहिद ने हंसोड़ अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 4
शाहिद ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें उनकी एक एक्स ने चीट किया था। नेहा धूपिया की ओर से सवाल दागा गया कि क्या किसी ने आपको चीट किया और अगर किया तो वह कौन थीं? जवाब में शाहिद कपूर हंसने लगे। नेहा ने सवाल शाहिद की पत्नी की ओर बढ़ाते हुए पूछा कि कितनी लड़कियों ने शाहिद को चीट किया? अगली स्लाइड में जानिए शाहिद का जवाब
विज्ञापन
3 of 4
शाहिद ने इस पर कहा कि एक को लेकर तो मैं पूरे यकीं के साथ कह सकता हूं। दूसरी का कुछ कह नहीं सकता। नेहा ने मीरा से इस दौरान सवाल किया कि पार्टी में अक्सर सबसे बोरिंग सेलेब कौन होता है? इस पर मीरा ने छूटते ही शाहिद का नाम ले लिया। शाहिद ने मीरा का जवाब सुनने के बाद मीरा को लुक दिया।
इसके बाद नेहा ने सवाल को बढ़ाते हुए कहा, क्या वो कोई हाइप्रोफाइल एक्ट्रेस है? जिनके साथ वह रिलेशनशिप में रह चुके हैं? इस पर शाहिद ने किसी का भी नाम लेने से साफ इनकार कर दिया।