अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह को लेकर शाहिद कपूर सुर्खियों में हैं। ऐसे में वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए शाहिद कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान शाहिद ने न सिर्फ फिल्म से जुड़े बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर किए।
विज्ञापन
2 of 6
kapil sharma
- फोटो : file photo
शो के प्रोमोज में देखा जा सकता है कि शो में शाहिद ने जमकर मस्ती की और काफी कूल मूड में नजर आए। कॉमेडियन कपिल शर्मा के प्रोग्राम 'द कपिल शर्मा शो' में शाहिद ने एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट भी रिवील किया।
विज्ञापन
3 of 6
shahid and Mira
दरअसल कपिल शर्मा ने शाहिद से पूछा कि जब आपको पत्नी मीरा पर गुस्सा आता है तो आप क्या करते हैं। इस पर शाहिद कपूर ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया और हंसते हुए कहा-'जब मुझे गुस्सा आए, तो भी मैं माफी मांगता हूं और जब उन्हें गुस्सा आए तो भी मैं माफी मांगता हूं।'
4 of 6
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
बता दें कि शाहिद अक्सर अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। इसके साथ ही मीरा भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की फोटोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : social media
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा की 7 जुलाई 2015 में शादी हुई थी। शाहिद-मीरा के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मीशा कपूर तो बेटे का नाम जैन कपूर है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप वांगा ने किया है। फिल्म में शाहिद का किरदार दिल टूटने के बाद एक नशे में धुत शख्स का है।