फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में शर्टलेस होकर उतरे शाहिद कपूर तो मच गया हंगामा, तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

Sun, 04 Apr 2021 05:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के अभिनय को तो लोग पसंद करते ही हैं साथ ही उनके गुड लुक्स के भी सभी दीवाने हैं। शाहिद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। खासकर लड़कियां तो शाहिद पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही शानदार तस्वीर साझा की है जिससे देखकर उनके चाहने वाले दीवाने हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram
शाहिद कपूर ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वो स्विमिंग पूल में पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहन रखा है जो उन पर काफी जंच रहा है। वहीं फैंस को शाहिद का ये हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहिद अभी से ही गर्मी का लुत्फ उठा रहे हैं।





विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : instagram/shahidkapoor
शाहिद दर्शकों के बीच इतने मशहूर हैं कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। शाहिद की इस तस्वीर को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने शाहिद पर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'शानदार लोकेशन। आपका अंदाज ही आपकी पहचान है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा मेरे पसंदीदा रहेंगे'। एक ने लिखा, 'अभिनय के मामले में आपका कोई जवाब नहीं है'।

4 of 5
शाहिद कपूर, अमृता राव - फोटो : Instagram
बता दें कि शाहिद कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म 'इश्क विश्क' से फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। उनके क्यूटनेस और चॉकलेटी लुक देखकर ही लोग उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। हालांकि काफी समय तक शाहिद अपने मासूम चेहरे से लोगों का दिल जीतते रहे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने लुक और परफॉर्मेंस में बदलाव किया। 'कमीने', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब' और फिर 'कबीर सिंह' से शाहिद ने बता दिया कि वो रफ टफ किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : Social Media
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी उनकी हीरोइन बनी थी। फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन शाहिद के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। शाहिद बहुत जल्द फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें