फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन परिवार पर भड़के अमर सिंह और आजम खान पर भड़की प्रदा सहित ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 26 Jul 2019 02:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh-jaya and jaya prada - फोटो : social media
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' साल 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और अभी भी कमाई जारी है। खास बात है कि इस फिल्म की रिलीज से लेकर अब तक शाहिद कपूर को अपने रोल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। जहां एक ओर शाहिद के फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं तो वहीं कुछ सिनेमाजगत के स्टार्स ने शाहिद के रोल पर सवाल उठाए। इस बीच 'कबीर सिंह' एक्टर ने इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। इसके साथ ही एक्टर ने रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' पर भी सवाल उठाए। 

पढ़ें: सबसे बड़ी हिट होने के बाद भी 'कबीर सिंह' पर उठे सवाल, शाहिद बोले- 'संजू में 300 लड़कियों...'
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra, Parineeti Chopra - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर के बाद प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट करके उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हालांकि अभी तक प्रियंका की ओर से उनकी इस तस्वीर पर कोई सफाई नहीं आई हैं, लेकिन उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पढ़ें: प्रियंका की सिगरेट पीती हुई तस्वीर पर बहन परिणीति ने दिया रिएक्शन, कहा- 'इस बारे में किसी...'
विज्ञापन

3 of 6
Rohit Sharma - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी कई खबरें छन-छनकर बाहर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम में फूट पड़ चुकी है। टीम दो फाड़ हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगुवाई में दल दो धड़ों में बंट चुका है। गल्फ न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि वर्ल्ड कप में दो गुटों में बंटकर खेली। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे।  कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की, इससे दोनों के बीच अनबन बढ़ती चली गई। अब खबर है कि रोहित ने अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है।

पढ़ें: विराट के बाद रोहित शर्मा ने अनुष्का को भी किया अनफॉलो! इस बात को लेकर पड़ी दरार

4 of 6
anurag kashyap - फोटो : social media
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में 49 हस्तियों समेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इस पत्र के जरिए देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

पढ़ें: मोदी सरकार पर फिर बरसे अनुराग कश्यप, बोले- संसद में वही बिल पास हो रहे हैं जिनमें सरकार की भलाई
विज्ञापन

5 of 6
Jaya Prada - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान के बयान को उनकी आदत बताते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान की मानसिक स्थिति खराब है। अगर भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।'

पढ़ें: आजम खान के विवादित बयान पर जया प्रदा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग, बोलीं- 'हिम्मत कैसे हुई'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan - फोटो : social media
राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। उन्होंने इस बार अपने निशाने पर बच्चन परिवार को लिया है। कभी अमिताभ बच्चन के करीबी माने जाने वाले अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ और जया सहित अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी तंज कसा है। 

पढ़ें: बच्चन परिवार पर भड़के अमर सिंह, बोले- जया अपने पति से कहें 'जुम्मा चुम्मा दे दे' न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें