फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने फिल्मों के नेगेटिव रिव्यू पर समीक्षकों को दे डाली ये नसीहत, बोले-मुझे फर्क नहीं पड़ता

Fri, 26 Jul 2019 01:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file photo
ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए और तोडे़ भी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया, वहीं कई समीक्षकों ने उनकी इस फिल्म को लेकर मिला-जुला रिव्यू दिया। इस बीच सलमान खान ने उनकी फिल्मों की आलोचना करने वालों को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सलमान खान ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें भी कीं। यहां जब उनसे पूछा गया कि अच्छा कलेक्शन करने के बावजूद समीक्षक उनकी फिल्मों की क्यों आलोचना करते हैं ? इस सवाल का जवाब सलमान खान ने बड़े ही अलग अंदाज में दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान ने कहा कि, 'मेरी फिल्मों के बारे में कोई क्या कहता है, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग मेरी फिल्म को 5 स्टार देते हैं तो कुछ बहुत बुरे, लेकिन इन लोगों ने खुद कभी कोई फिल्म नहीं बनायी और जिन्होंने बनायी उनकी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही है। समीक्षक जो लिखना चाहते हैं वह लिख सकते हैं, लेकिन इस चक्कर में लापरवाह न बनें। किसी के काम का मजाक न उड़ाएं। ये चीज दर्शकों पर छोड़ दें। कम से कम फैंस को सिनेमाघरों में तो जानें दें।'

4 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
सलमान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर 15 फीसदी दर्शक भी आलोचना करने वाले समीक्षकों के रिव्यू पर भरोसा करें तो इससे फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता है। 'मैंने प्यार किया' को 1 करोड़ 11 लाख के बजट में बनाया गया था। उस वक्त के हिसाब से यह फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म थी। आज के टाइम में एक छोटी से छोटी फिल्म को बनाने में ही 25 से 30 करोड़ लग जाते हैं। आपको वह पैसा रिकवर करना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan, Katrina Kaif - फोटो : Social Media
सलमान खान के इस बयान की काफी चर्चा हो रही हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें