क्या आपको याद है कि कुछ दिन पहले एक्टर शाहिद कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे से अपना मुंह छिपाते नजर आए थे। उन्होंने अपने मुंह पर स्टॉल बांध लिया था और सिर टोपी से ढक लिया था। खबर आ रही थी कि शाहिद कपूर ने अपनी नई फिल्म के लिए ये लुक अख्तियार किया है लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है।
पढ़ेंः 'पद्मावती' पर बड़े खुलासे के बाद भंसाली के ऑफिस को पुलिस ने घेरा, हालात गंभीर
विज्ञापन
2 of 4
शाहिद कपूर खुद अपने इस नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने पत्नी मीरा राजपूत के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है- नाइट आउट। वहीं मीरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैं तुम्हारा चेहरा अब दोबारा देख सकती हूं। हैलो हसबैंड।
विज्ञापन
3 of 4
वैसे शाहिद कपूर अपने इस नए लुक में काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने एक नया हेयरस्टाइल लिया है। तस्वीर में शाहिद और मीरा काफी अच्छे लग रहे हैं। मीरा ने नीले रंग का लॉन्ग सूट पहना है जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। दोनों की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पढ़ेंः 'अक्सर 2' एक्ट्रेस जरीन खान का खुलासा- KISS करने से पहले बरते ये सावधानियां
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें वो रानी पद्मावती के पति राजा रतन सिंह के रोल में दिखेंगे। फिल्म में उनके लुक की काफी सराहना हो रही है लेकिन ये नया लुक तो और भी ज्यादा अच्छा है।