फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक की वजह से इस प्रोड्यूसर ने छोड़ी फिल्म, इस खास एक्टर को माना फिल्म के काबिल

Fri, 10 Nov 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन की आने वाली बायोपिक फिल्म गणित गुरू और सूपर 30 के संचालक आनंद कुमार पर आधारित है लेकिन फिल्म की प्रोड्यूसर ने ये कहते हुए हाथ खींच लिए कि वे ऋतिक के साथ नहीं बल्कि इस खास एक्टर के साथ काम करना पंसद करेंगी.....
विज्ञापन

2 of 6
Priti Sinha
फिल्म 'शानदार' के डायरेक्टर विकास बहल एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी आने वाली बायोपिक फिल्म की प्रोड्यूसर प्रीति सिन्हा ने फिल्म से पीछे हटने की ठान ली है।
विज्ञापन

3 of 6
Vikas Bahl
प्रीति के साथ छोड़ने के बाद विकास के पास फेंटम फिल्म के उनके साथी मधु मंतेना ही बचे हैं। दरअसल, प्रीति का कहना है कि वे फिल्म में ऋतिक की जगह अक्षय कुमार को लाना चाहती हैं। लेकिन मधु ने ऋतिक पर अड़े रहने की जिद बनाई हुई है।

4 of 6
Anand And Madhu
वहीं, फेंटम फिल्म में विकास के बाकी साथी डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी से अच्छे संबंध नहीं है इसलिए अब उनकी मदद के लिए किसी के आगे आने की उम्मीद नहीं हैं। यहां तक कि मधु के साथ भी विकास की कुछ खास बनती नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hrithik, Priti and Vikas bahl
लेकिन मधु ने प्रीति को लगातार मनाने की कोशिश जारी रखी हुई है। मधु ने कहा कि प्रीति ऐसा ना करें क्योंकि वे आनंद से फिल्म के आधिकारिक राइट्स ले चुकी हैं। लेकिन, प्रीति ने किसी की एक ना मानते हुए फिल्म से बाहर जाने का फैसला ले लिया है। हालांकि, प्रीति ने अभी खुद इसका खुले रूप से ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hrithik And Akshay
बता दें कि प्रीति के पिता विनय सिन्हा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी बेटी फिल्म सुपर 30 को प्रोड्यूस नहीं करेंगी। वहीं, इस बात की खबर सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को भी हो गई है। बता दें कि आनंद गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए कॉचिंग देते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें