फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर सिंह ने सोमवार की कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय से भी निकली आगे

Tue, 25 Jun 2019 05:08 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह और भारत का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
टी सीरीज की फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार की अपनी कमाई से इस साल के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहिद कपूर औऱ कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को जितनी कमाई की, उतनी कमाई इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय ने भी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कबीर सिंह रिलीज के पांचवे दिन यानी आज मंगलवार को ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kabir singh - फोटो : social media
फिल्म कबीर सिंह पिछले शुक्रवार को जबर्दस्त ओपनिंग के साथ रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ 21 लाख रुपये की कमाई कर धमाका कर दिया। अगले दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ 71 लाख रुपये हो गई और रविवार को 27 करोड़ 91 लाख की धुंआधार कमाई करते हुए इसने सिर्फ तीन दिन में ही अपनी मेकिंग और प्रचार का खर्चा निकाल लिया।
विज्ञापन

3 of 5
kabir singh - फोटो : social media
करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी कबीर सिंह की रिलीज के वक्त इसके प्रचार व अन्य चीजों पर 15 करोड़ रुपये और खर्च हुए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये माना जा रहा है। फिल्म के पहले तीन दिन की कमाई ही 70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। सोमवार को पूरी इंडस्ट्री की निगाहें इस फिल्म पर लगी रहीं। अमर उजाला के वीकली रिव्यू में साढ़े तीन स्टार पाने वाली फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को साल का सबसे बड़ा धमाका कर दिया।

4 of 5
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को 17 करोड़ आठ लाख रुपये की कमाई की। ये कमाई सलमान खान की फिल्म भारत की पहले सोमवार की कमाई से दूनी है। इसी के साथ कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 88 करोड़ 37 लाख रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विकी कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की टोटल धमाल ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की गली बॉय ने  सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें