फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: अली अब्बास जफर की फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस, 38 करोड़ करेंगे चार्ज

Tue, 01 Mar 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर शाहिद कपूर ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म जर्सी है, जो 14 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही है। अभिनेता ने शुरुआत में इस फिल्म के लिए 31 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन लास्ट मिनट में ओमीक्रॉन की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। इस वजह से शाहिद ने फीस में कटौती भी की थी। शाहिद अभी भी अपनी उस बात पर कायम हैं। लेकिन अभिनेता ने अब अली अब्बास जफर की अगली फिल्म के लिए अपनी फीस एक बार फिर बढ़ा दी है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत और कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद जर्सी से उतने ही बड़े स्तर पर लाभ की उम्मीद कर रहे हैं। शाहिद कपूर स्टारर और अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित अगली एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म के लिए शाहिद ने 38 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जर्सी की तुलना में यह फीस 25% अधिक है। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी एक क्रिकेट खिलाड़ी पर आधारित है। जिसके गुस्से की वजह से उसका करियर तबाह हो जाता है। लेकिन बाद में जब वह देखता है कि उसके बच्चे  की भी क्रिकेट में रुचि है तो वह फिर से मैदान में वापसी करता है। इस फिल्म की पूरी कहानी एक बच्चे पर आधारित है। जर्सी इसी नाम की साउथ इंडियन फिल्म का हिंदी रीमेक है।
विज्ञापन

4 of 4
'मौसम' में शाहिद कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर कुछ दिनों पहले अली अब्बास जफर के साथ दुबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम 'ब्लडी डैडी' है। यह एक क्राइम एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। शाहिद के फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा शाहिद अश्विन वर्दे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें