आज यानी 1 मार्च को देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई भगवान शिव को खुश करने की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए लाखों-करोड़ों लोगों ने आज वर्त भी रखा है। लेकिन आम लोगों की तरह सेलेब्स के घरों में भी महाशिवरात्रि को खास तरह से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको सितारों की वो पोस्ट दिखाते हैं, जो उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर की है।
कंगना रणौत
कंगना रणौत भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर शिव की पूजा-अर्चना करती हुई नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें शेयर करने से वह पीछे नहीं रहतीं। वहीं, आज के खास मौके पर भी अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर 'शिवरात्रि की शुभकामनाएं' लिखा हुआ है।