फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को बच्चे ने बोला अंकल, शाहिद कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें VIDEO

Wed, 12 Feb 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमैंट डैस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और शाहिद कपूर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर कई बार पुराने वीडियोज अचानक से वायरल होना शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का। इस वीडियो में सलमान खान के साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : instagram
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आगे सलमान खान खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनाई देते है कि एक बच्चा जोर से चिल्ला कर कहता है- सलमान अंकल। ये सुनने के बाद शाहिद पीछे मुड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor
बच्चे के मुंह से सलमान अंकल सुनने के बाद शाहिद कपूर कैमरे की ओर देखते हैं, यानी जहां वो बच्चा मौजूद है। पहले तो शाहिद थोड़े अजीब से एक्सप्रेशन्स देते हैं और उसके बाद एक प्यारी सी स्माइल दे देते हैं। बता दें कि ये वीडियो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार यानी आईफा अवॉर्ड्स 2017 का है।

4 of 5
आइफा अवॉर्ड
गौरतलब है कि आईफा 2017 भी हर साल की तरह फन, एंटरटेनमेंट और मस्ती का फुल पैकेज था। यहां तक की इवेंट में एक भारतीय कॉमेडियन ने डोनाल्ड ट्रंप का गेटअप लिया था। ट्रंप के गेटअप में पहुंचे इस कॉमेडियन ने फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता सैफ अली खान के साथ ट्रंप के एक्सेंट में ही बात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
बात शाहिद और सलमान के फिल्मी करियर की करें तो दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों शाहिद कपूर एक स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' नामक फिल्म के शूट में बिजी हैं तो वहीं सलमान खान जल्द ही दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'किक 2' में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें