फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, लिखा- 'जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही हो, आजकल...'

Wed, 12 Feb 2020 02:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Big B - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट के चलते भी चर्चा में रहते हैं । अमिताभ सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं । साथ ही फिल्मों से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर करते रहते हैं । हाल ही में बिग बी ने एक और ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया । यह ट्वीट उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए लिखा है । 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आजकल जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए ...उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है..' । बिग बी का यह पोस्ट मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों पर एक तंज है । बिग बी अपने हर ट्वीट पर एक संख्या लिखते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस बार की संख्या 3437 है । इसका मतलब है कि बिग बी टि्वटर पर अब तक 3437 पोस्ट कर चुके हैं । इससे पहले बिग बी ने गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर शेयर की थी । यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी । इस पर उन्होंने लिखा था, 'लता जी , और  आशा जी  के बचपन का चित्र! आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy!!'

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
बता दें कि अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इस लिस्ट में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल हैं । बिग बी ने इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है । फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे । 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गुलाबो-सिताबो में बिग बी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगे । वहीं 'झुंड' एक फुटबॉल पर आधारित फिल्म है । हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था । इसमें बिग बी का लुक नजर आया था । इस फिल्म को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें