फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डिग्री तापमान में भी शूटिंग करते रहे शाहिद, जर्सी के निर्माता निर्देशक ने किया खुलासा

Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के बाद अभिनेता शाहिद कपूर की अगली फिल्म जर्सी की शूटिंग पूरी हो गई है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म का बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में शूट किया है। इस दौरान तमाम मौके ऐसे आए जब फिल्म की यूनिट को लगा कि शूटिंग करना मुमकिन नहीं है लेकिन अपनी धुन के पक्के शाहिद ने बिना ठंड की परवाह किए अपना काम जारी रखा।
विज्ञापन

2 of 4
जर्सी के कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने फिल्म जर्सी की चंडीगढ़ में नॉन स्टॉप शूटिंग की है। ये सीजन चंडीगढ़ का अब तक का सबसे ठंडा सीजन कहा जा रहा है। ऐसे में शाहिद कपूर ने न सिर्फ अपने शॉट्स बेहतरीन ढंग से दिए बल्कि कड़कती ठंड में बिना किसी शिकायत के आउटडोर शूट पूरा करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्ननुरी कहते हैं, 'शाहिद बेहद ही प्रोफेशनल हैं। भारत में सर्दियों के दौरान अधिकतर सितारे गर्म जगहों पर शूटिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन, हमें फिल्म के लिए भारत की सर्दी ही चाहिए थी और फिल्म की जरूरत के हिसाब से शूटिंग करके शाहिद ने हम सबको चौंका दिया। इतनी भीषण ठंड में भी वह आखिर तक आउटडोर लोकेशंस पर डटे रहे।'
विज्ञापन

4 of 4
शूटिंग के लम्हे याद करते हुए फिल्म के निर्माता अमन गिल बताते हैं, 'रात में जब तापमान दो डिग्री तक पहुंच जाता था, शाहिद उस वक्त भी पूरी तरह अपने किरदार में खोए रहते थे। उन्होंने न खुद को और न ही यूनिट को ठंड की वजह से प्रभावित होने दिया। एक पेशवर अभिनेता के नाते उन्हें इस बात का महत्व पता था कि दिए हुए समय में शूट पूरा करना जरूरी है और उन्होंने ऐसा ही किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें