दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
जेएनयू में हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण ने टीवी न्यूज चैनल आज तक से बात की। इस दौरान उनसे देशभर और विश्वविद्यालयों में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन और मौहल पर सवाल किए। इन सवालों के जवाब में दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस बारे में मुझे जो कहना था वो मैंने दो साल पहले ही कह दिया था जब पद्मावत रिलीज हो रही थी। अब जो मैं देख रही हूं मुझे बहुत दर्द होता है और दर्द इसलिए क्योंकि ये कभी सामन्य नहीं होगा। कोई भी कुछ भी कह सकता है और वो इससे भाग सकते हैं। मुझे डर और दुख होता है जो हमारे देश की एक बुनियाद है उसमें ये सब जरूर नहीं।'