फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva Trailer: शाहिद कपूर की 'देवा' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस सर्टिफिकेट के साथ हुआ पास

Thu, 09 Jan 2025 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की वेबसाइट के अनुसार, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म देवा का थिएट्रिकल ट्रेलर 8 जनवरी, 2025 को प्रमाणित किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'देवा' की रिलीज के साथ अपने 2025 की शुरुआत करने जा रहे हैं। निर्माताओं ने 5 जनवरी को ही फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इसमें शाहिद ने बेहतरीन डांस किया और फिर कुछ एक्शन भी किए। वह फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सर्टिफिकेट से पास हुआ फिल्म का ट्रेलर
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की वेबसाइट के अनुसार, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म देवा का थिएट्रिकल ट्रेलर प्रमाणित किया गया है। इसे 'यूए 16+' रेटिंग मिली है और लंबाई 2 मिनट और 22 सेकंड है। बता दें कि देवा में शाहिद के लुक की भी खूब तारीफ हुई थी और लोगों ने इसकी तुलना 'हैदर' से की थी। वहीं, टीजर देखकर लोगों ने अभिनेता के किरदार की तुलना 'कबीर सिंह' से भी कर दी थी।

All We Imagine As Light: एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार पर पायल कपाड़िया की दावेदारी, डीजीए अवॉर्ड में मिला नामांकन
विज्ञापन

3 of 5
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
इससे पहले 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह एक इंटेंस और पावरफुल पुलिस वाले अवतार में नजर आए थे। शाहिद के किरदार का पागलपन उनके डांस की एक छोटी सी झलक में भी दिखाई दे रहा था। टीजर के आखिर में मैसेज लिखा था, "ट्रेलर जल्द ही आएगा।" नेटीजंस शाहिद के लुक और एक्टिंग से बेहद प्रभावित हुए।

Emergency: 'इमरजेंसी के लिए थिएटर चुनना एक गलती थी', फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने क्यों कही यह बात?

4 of 5
देवा की रिलीज का फैंस को है इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
दिसंबर में की थी शूटिंग खत्म होने की घोषणा
सितंबर 2024 में शाहिद कपूर ने देवा की शूटिंग खत्म होने का एक खास वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कमीने से अपना मशहूर 'ढेंन टें णा' स्टेप करके जश्न मनाया। कैप्शन में उन्होंने कहा, "यह आपको एक झटका देने वाला है। यह फिल्म का रैप अप है और अब जल्द ही इसकी रिलीज का इंतजार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद की फिल्म देवा को लेकर फैंस उत्साहित हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
इन सितारों से सजी है फिल्म
मालूम हो कि देवी की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत शामिल हैं। फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें