शाहिद कपूर की 'देवा' इस महीने के अंत में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर इस समय बात चल रही है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के कई क्लाइमैक्स शूट किए गए हैं, इसके बारे में टीम को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर का बिंदास अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म के लिए कई क्लाइमेक्स सीन शूट किए हैं। हालांकि, उनमें से केवल एक ही फाइनल कट में शामिल हुआ है। फिल्म की कहानी का अंत कैसा होगा इस बारे में टीम मेंम्बर्स को भी नहीं पता है।
विज्ञापन
2 of 5
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा के कई क्लाइमेक्स शूट हो रहे
फिल्म के लिए कई क्लाइमेक्स सीन शूट किए गए थे और यहां तक कि कास्ट और क्रू को भी नहीं पता कि कौन सा वर्जन फाइनल कट में शामिल हुआ है। सूत्रों ने कहा, "निर्माताओं ने क्लाइमेक्स को पूरी तरह से गुप्त रखा है, जिससे हर कोई अनुमान लगा रहा है। यह गोपनीयता न केवल दर्शकों के लिए बल्कि टीम के लिए भी रहस्य की एक अतिरिक्त परत सुनिश्चित करती है।"
विज्ञापन
3 of 5
देवा ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
देवा का ट्रेलर हुआ रिलीज
देवा का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ। इसमें अभिनेता ने फिल्म में एक गुस्सैल, युवा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है और उन्हें कुछ गंभीर मुक्के और प्रभावशाली बंदूक-तान वाले दृश्य देते हुए देखा जा सकता है।
4 of 5
फिल्म देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
शाहिद कपूर पूरे ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन और अपने इंटेंस लुक के साथ नजर आए। अभिनेता पूरे ट्रेलर में छाए रहें। वह शहर से गुंडों का सफाया करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में गुंडों और देवा के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखा है, जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने वाला है। पुलिसवाले के किरदार में अभिनेता काफी जंच रहे हैं। वहीं, लंबे समय के बाद वह किसी एक्शन फिल्म में दिखे हैं। अभिनेता को ‘आई एम माफिया…’ डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है।
ऐसी है स्टार कास्ट
‘देवा’ के स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में शाहिद के अलावा देवी की मुख्य भूमिका में पूजा हेगड़े हैं और उनके साथ पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत भी शामिल हैं। फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के फैंस लंबे समय से उन्हें एक्शन अवतार में देखना चाहते थे।