फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: देवा के सेट पर शाहिद कपूर ने कमीने के गाने 'ढेंन टें णा' पर दिखाए डांस मूव्स, फैंस हुए दीवाने

Fri, 03 Jan 2025 11:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor-Deva: शाहिद कपूर जल्द ही रोशन एंड्रयूज की एक्शन ड्रामा फिल्म देवा में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इसी बीच देवा के सेट से शाहिद का कमीने सॉग ढेंन टें णा गाने पर डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रशंसक जमकर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
देवा के सेट पर शाहिद ने किया अपनी ही फिल्म के सॉन्ग पर डांस - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर निस्संदेह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म देवा के सेट पर 2009 की फिल्म कमीने के अपने लोकप्रिय गाने ढेंन टें णा पर कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। शाहिद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद ने कमीने के गाने 'ढेंन टें णा' पर दिखाए डांस मूव्स - फोटो : सोशल मीडिया
रेडिट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद कपूर को देवा के सेट पर देखा जा सकता है। वह फिल्म में अपने पुलिस वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है और उनके पास एक बंदूक भी दिखाई दे रही है। इस दौरान शाहिद ने सेट पर मौजूदा फैंस को फ्लॉइंग किस भी दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
देवा से सेट पर शाहिह ने फिल्म 'कमीने' के गाने 'ढेंन टें णा' पर जमकर डांस किया और साथा ही इस गाने को भी गाया। इस दौरान शाहिद के डांस मूव्स को देखकर वहां पर मौजूद प्रशंसक उनके दीवाने हो गए। यह वीडियो पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  
Ram Charan: राम चरण ने गेम चेंजर के लिए फीस में की कटौती, डबल रोल के लिए ली इतनी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान

4 of 6
देवा में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
रेडिट पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "मैं चाहता हूं कि वह अपने सुपरस्टार युग में रहे," जबकि एक और प्रशंसक ने लिखा, "यह एक अपराध होना चाहिए कि उन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से पहले सालों तक डांस नंबर नहीं दिए गए।" एक और फैन ने लिखा, "मुझे उस समय में वापस ले आओ जब हर कोने में ढेंन टें णा बज रहा था।" एक और यूजर ने लिखा, " बहुत शानदार।"
Shahid Kapoor dancing on the sets of Devaa to his famous song from the movie kaminey
byu/NoProfessionn inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन

5 of 6
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित कमीने में शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमोल गुप्ते मुख्य भूमिका निभाई थी। अगस्त 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों से भी काफी प्रशंसा मिली। फिल्म के गाने काफी हिट रहे, खास तौर पर 'ढेंन टें णा' जो कई प्लेटफॉर्म पर चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिया सुपरस्टार को मशवरा, 50 साल की उम्र तक करते रहना काम, फिर चाहे जो हो अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवा की रिलीज का फैंस को है इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
इस बीच, नए साल 2025 पर, शाहिद कपूर ने प्रशंसकों को देवा का एक नया पोस्टर दिखाया , जो बिल्कुल अलग और शानदार रहा। सिगरेट पीते हुए शाहिद का लुक काफी दमदार लगा। देवा के पोस्टर पर 90 के दशक के महानायक अमिताभ बच्चन की छवि भी दिखाई दी। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा समर्थित, देवा एक हार्ड-कोर एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। शाहिद एक शानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जबकि पूजा हेगड़े उनके साथ एक पत्रकार की भूमिका में हैं। फिल्म में कुबरा सैत और पावेल गुलाटी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, देवा को पहले 14 फरवरी, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब प्रशंसकों की खुशी के लिए इसे अब 31 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जा रहा है।
थेरी की कमाई को एक इंच भी नहीं छू पाई बेबी जॉन, जानें 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें