फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी शो में शाहिद के एक जवाब पर नेहा धूपिया ने कहा, 'यह मौसम जूते उतारने का है'

Tue, 27 Mar 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवादों के बाद रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत के साथ नेहा धूपिया के शो ‘BFFs विद वोग’ में पहुंचे। यहां शाहिद ने अपनी जिंदगी के कई किस्से शेयर किए। इसी बीच जब नेहा ने शाहिद से पूछा कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जो स्क्रिप्ट पढ़ने से ज्यादा अपने कॉस्ट्यूम पर ध्यान देती है तो शाहिद ने इसका जवाब बड़ी बेबाकी से दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahid
नेहा ने शाहिद से उनके शो के सेगमेंट से इट और स्ट्रिप इट के दौरान पूछा था। इस सेगमेंट में सवाल का जवाब न देने पर स्टार को अपने कपड़े उतारने होते हैं। शाहिद ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैंने ऐसी कई हीरोइन के साथ काम किया है जो मेरे हिसाब से स्क्रिप्ट पढ़ने से ज्यादा ध्यान अपने कपड़ों पर देती हैं और मैं खुश हूं कि इंडस्ट्री में अब यह बदल रहा है'।
विज्ञापन

3 of 5
shahidh
शाहिद के इस जवाब पर नेहा धूपिया ने कहा, 'यह मौसम जूते उतारने का है'। नेहा धूपिया कि इस बात से लगा कि उनका इशारा सोनम कपूर की तरफ ही था। शाहिद कपूर ने सोनम कपूर के साथ फिल्म 'मौसम' में काम किया है और हो सकता है शाहिद इशारे इशारे में सोनम का नाम लेना चाहत थे।

4 of 5
shahid kapoor in rishikesh - फोटो : amar ujala
शो में इनके बीच हुई यह बातचीत हाल ही में कलर्स इन्फिनिटी पर प्रसारित किया गया। शाहिद ने इस शो में और भी कई मजेदार बातचीत शेयर करते दिखेंगे। शाहिद इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor
बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म का निर्देशन श्री नारायण शर्मा कर रहे हैं और शाहिद के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें