फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की नई फिल्म में विलेन का नाम फाइनल, माधवन को रिप्लेस करेंगे यह एक्टर

Tue, 27 Mar 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर और अब आर माधवन के फिल्म छोड़ने को लेकर। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए आर. माधवन का नाम तय हुआ था, लेकिन इस फिल्म में वह नहीं दिखाई देंगे। इसके बाद सवाल यह है कि आर माधवन की जगह आखिर इस फिल्म में कौन नजर आएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : dnaindia
लेकिन आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए हम आपको 'सिम्बा' के उस विलेन का नाम बताने जा रहे हैं जिसने आर माधवन की जगह ली है। जी हां फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं सोनू सूद। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर सोनू सूद का नाम फाइनल किया है।
विज्ञापन

3 of 5
madhvan
आपको बता दें कि माधवन ने ट्वीट कर सिम्बा का हिस्सा न होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, दोस्तों, मैं और मेरा बेटा रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। मैं अपनी चोट के कारण रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका। इससे हम दोनों का दिल टूट गया। मैं ठीक हूं और रिकवरी कर रहा हूं। लेकिन, मेरे हाथ से बहुत बड़ा मौका निकल गया।
 

 

4 of 5
SARA
ऐसी भी खबरें आई थीं कि माधवन से पहले यह रोल अभिषेक बच्चन को मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba
रणवीर सिंह अप्रैल से सिम्बा की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल वह जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें