फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में ही शाहिद कपूर ने 'मंटो' की बत्ती बुझाकर मीटर कर दिया चालू, देखते रह गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Mon, 24 Sep 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manto and batti gul metet chalu
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में 'बत्ती गुल मीटर चालू', और 'मंटो' फिल्म शामिल हैं। इस कड़ी में फिल्मों के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Batti Gul Meter Chalu
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की। यह फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित है जिसमें बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। इन दोनों स्टार्स के अलावा इस फिल्म में यामी गौतम भी हैं। इस फिल्म में शाहिद और यामी दोनों ही वकील की भूमिका में हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है इसके साथ ही फिल्म में स्टार्स ने पहाड़ी भाषा का इस्तेमाल भी किया है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई लेकिन वीकेंड पर इसने कुछ रफ्तार जरूर पकड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
Batti Gul Meter Chalu
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म ने पहले दिन 6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़ और तीसरे दिन 8.54 का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिन में यह फिल्म कुल 23.26 करोड़ जुटा पाई है। इस फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है यह फिल्म बजट का आधा कलेक्शन भी नहीं जुटा पाई है। हालांकि 'मंटो' फिल्म के तीन दिन के कलेक्शन के मुकाबले इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
 


 

4 of 5
manto
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख और दूसरे दिन 70 लाख का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन भी 70 लाख के कलेक्शन का अनुमान है। यानी कि 'मंटो' फिल्म अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख ही जुटा पाई है। इस फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना कहा जा सकता है कि बजट निकालना तो छोडे़ इस फिल्म के लिए 5 करोड़ कलेक्शन जुटा पाना भी मुश्किल हो रहा है। नवाजुद्दीन की फिल्म 'मंटो' बायोपिक है। यह पाकिस्तानी लेखक सादत हसन 'मंटो' पर आधारित है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा ताहिर राज भसीन, रासिका दुग्गल, दिव्या दत्ता और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manto
पहले दिन 'मंटो' फिल्म की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी 5 से 7 फीसदी थी। इसका जिक्र फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने ट्वीट में भी किया था। इन दोनों ही फिल्मों के पास कलेक्शन जुटा पाने के लिए महज 3 दिन बचे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 28 सितंबर को 2 फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह दोनों फिल्में 'पटाखा' और 'सुई धागा' हैं। इन दोनों ही फिल्मों की स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। 'सुई धागा' फिल्म की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ममता और मौजी के किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है फिल्में भले ही बजट निकालने से दूर हैं लेकिन शाहिद की फिल्म नवाजुद्दीन पर भारी जरूर पड़ी है।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें