फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लवयात्री' का डांडिया सॉन्ग 'ढोलिदा' हुआ रिलीज, इस नवरात्रि पर ये गाना बन जाएगा ट्रेंड

Mon, 24 Sep 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
loveyatri
इन दिनों सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अपनी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में फिल्म का नाम बदलकर 'लवरात्रि' से 'लवयात्री' कर दिया गया । अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है ।

इस गाने का नाम है 'ढोलिदा' । गाने को नेहा कक्कड़, उदित नारायण, पलक मुच्छल और राजा हसन ने आवाज दी है । गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और कम्पोज तनिष्क बाग्ची ने किया है।  ये गाना गरबे की रात का है । 

इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, 'सुनिए लवयात्री का नया गाना...।' इसमें फिल्म की हीरोइन वरीना हुसैन और आयुष शर्मा डांडिया करते दिख रहे हैं । गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है ।



इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। अभिराज ने इससे पहले फैन, गुंडे और सुल्तान जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है । फिल्म में आयुष और वरीना के अलावा रोनित रॉय और राम कपूर भी हैं । 

ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है । फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें