फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से शाहिद ने की थी अरेंज मैरिज, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

Tue, 25 Feb 2020 08:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद कपूर अपनी पहली ही फिल्म 'इश्क विश्क' से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे। फैंस का दिल तोड़ते हुए उन्होंने साल 2015 में अरेंज मैरिज की। शाहिद ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। 25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको दिखाते हैं शादी की अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात मशहूर हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिश्ते के बारे में बताया। 

4 of 7
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा जब शाहिद से मिली थीं उस वक्त उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
Shahid Kapoor, Mira Rajput - फोटो : social media
शाहिद ने अपने भविष्य, पत्नी और शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक 21 साल की लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे लेकिन जब वो मीरा से मिले थे उन दोनों ने सात घंटे तक बातें की थीं। जिसके बाद शाहिद मीरा से शादी के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

6 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों की एक बेटी मीशा हुई थी। 2018 में जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद अक्सर अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। इसके साथ ही मीरा भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मीरा ने कैमरे के सामने डेब्यू किया था और एक एड फिल्म की थी।

श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं जान्हवी, करण जौहर-स्मृति ईरानी ने किया ये कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें