Mira Shahid
पिछले साल 'मिड डे' के दिए एक इंटरव्यू में भी मीरा राजपूत ने कहा था कि वह जल्द दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी और उसके बाद ही अपने करियर पर फोकस कर पाएंगी। अपना फ्यूचर प्लान शेयर करते हुए मीरा ने कहा था, 'हां मैं काम करना चाहूंगी, खास कर लाइफस्टाइल या फूड जैसी क्रियेटिव फील्ड में पर ऐसा काम करूंगी जिसमें मुझे परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले।' जब मीरा से यह पूछा गया कि वह अपना काम कब शुरू करेंगी तब उन्होंने जवाब दिया, 'करियर को लेकर कोई डेडलाइन सेट नहीं की है, क्योंकि मैं दूसरा बच्चा चाहती हूं और उसके बाद ही कोई फैसला करूंगी।'