अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। शाहिद ने तस्वीरें मदर्स डे के मौके पर फैंस के लिए पोस्ट कीं। इसके अलावा मीरा राजपूत ने भी अपनी मां और सास के साथ पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। एक तस्वीर शाहिद के बचपन की है जिसमें उन्होंने काफी बड़ी टीशर्ट पहन रखी है वहीं उनकी मां पीछे खड़ी मुस्कुरा रही हैं। दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नीलिमा कथक कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो अपनी मां बेला के साथ हैं। मां की तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- 'मेरे पंखों के नीचे हवा जैसी मेरी मां, सब कुछ आपके लिए, धन्यवाद।'
4 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तस्वीर में मीरा सास नीलिमा अजीम के साथ हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'रॉकस्टार, बॉस लेडी, गले लगाने वाली दादी। सबसे कूल मां, हैप्पी मदर्स डे। हमेशा आधार बने रहने के लिए धन्यवाद।'
शाहिद इन दिनों परिवार के साथ ही वक्त बिता रहे हैं। शाहिद और मीरा के दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन है। फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'जर्सी' की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।