फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं समंदर किनारे बसा शाहिद कपूर का घर, देखें INSIDE तस्वीरें

Wed, 10 Jun 2020 01:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले एक नया घर खरीदा था। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत नए घर की कई तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं। शाहिद अभी मुंबई के जुहू स्थित घर में रह रहे हैं। शाहरुख खान और अक्षय कुमार की तरह शाहिद का घर भी समंदर के किनारे बसा हुआ है। अंदर से शाहिद का घर काफी भव्य दिखता है जहां सारी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें मौजूद हैं। चलिए आज हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सालों पहले जब शाहिद ने ये घर खरीदा था इसकी कीमत 30 करोड़ थी। वैसे तो घर का हर एक कोना बहुत खूबसूरत है लेकिन बाहर का हिस्सा सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। यहां से समंदर साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन

3 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
घर के आउटडोर में काउच और छोटे टेबल लगे हैं जिस पर कई बार शाहिद तस्वीरों में पोज देते देखे गए हैं। घर का कई हिस्सा लकड़ी से बना हुआ है, खासकर इसका फर्श जो एक अलग ही लुक देता है।

4 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के घर के बाहर वाले हिस्से में बोगनवेलिया के ढेरों पेड़ लगे हैं। उनके बच्चों के खेलने के लिए ये अच्छी जगह बन जाती है। इस तस्वीर में अपनी बेटी के साथ शाहिद कपूर वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जिनमें से अधिकतर तस्वीरें उनके घर की होती हैं।वहीं खाली वक्त में मीरा किताबें पढ़कर वक्त बिताती हैं। यहां देखिए घर से उनकी एक ऐसी ही तस्वीर जहां वो रिलैक्स होकर किताब पढ़ रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहिद कपूर ने हाल ही में एक डुप्लेक्स भी खरीदा है। शाहिद ने जहां नया घर खरीदा है वहां पर अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार का भी एक घर पहले से है। डुप्लेक्स की कीमत 56 करोड़ बताई जा रही है और यह बिल्डिंग का 42वां और 43वां फ्लोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहिद-मीरा के घर की इनसाइड तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के नए घर के डिजाइन पर काम चल रहा है। पिछले साल मीरा ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें शाहिद कपूर और पंकज कपूर नए घर को देखने पहुंचे थे। 

'तारक मेहता..' के 'जेठालाल' का मीम साझा कर नागपुर पुलिस की ये अपील, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें