हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान के आत्महत्या करने की वजह अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई है। लेकिन, इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जो पड़ताल कर रही है, उससे शक की सुई दिशा के मंगेतर रोहन राय की तरफ घूम रही है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि दिशा के करीबी रोहन को इस घटना का जिम्मेदार मानते हैं।