फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा होगा फैंस का सपना, एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे शाहिद-मीरा

Thu, 26 Jul 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mira Rajput
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। शाहिद इस वक्त पूरा समय अपनी पत्नी मीरा राजपूत को दे रहे हैं। वहीं शाहिद के फैंस पिछले कई सालों से ये जानना चाहते हैं कि मीरा कब एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। लगता है फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को एक साथ किसी एड के लिए सम्पर्क किया गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों किसी बेबी प्रॉडक्ट के एड में भी नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों के फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 4
Mira Shahid - फोटो : Instagram
हाल ही में शाहिद ने वर्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपये हैं। बता दें शाहिद की पत्नी मीरा महज 23 साल की हैं और दूसरी बार बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। दिल्ली की रहने वाली मीरा, मीशा की मां हैं जो अब दो साल की हो गई हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
shahid kapoor
शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद वह करीब महीने भर की छुट्टी लेंगे। लिहाजा, उनकी कोशिश है कि वह सितंबर तक अपनी फिल्मों की ज्यादा से ज्यादा शूटिंग पूरी कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें