एलओसी कारगिल
एलओसी कारगिल (2003)
वर्ष 1997 में 'बॉर्डर' फिल्म बनाने वाले जे पी दत्ता ने 2003 में एक और फिल्म 'एलओसी कारगिल' बनाई जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध को दिखाया। फिल्म सत्य घटना पर आधारित रही जिसमें उन्होंने संजय दत्त, अजय देवगन, नागार्जुन अक्कीनेनी, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, करण नाथ, अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, करीना कपूर, ईशा देओल, रवीना टंडन, प्रीति झंगियानी, महिमा चौधरी जैसे कलाकारों की एक पूरी फौज ली। फिल्म में भारतीय सेना का पाकिस्तान की सेना से लड़ने वाला जज्बा बहुत प्रभावित करता है।