फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 7 स्टार्स निभा चुके हैं शहीद भगत सिंह का रोल

Thu, 27 Sep 2018 02:17 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bhagat Singh
फिल्म जगत में भारत की आजादी के इतिहास को लेकर समय-समय पर फिल्मी बनती रही हैं। इन फिल्मों में जिसपर सबसे ज्यादा बल दिया गया है वो हैं नौजवान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह। हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से लेकर अबतक कई फिल्मी स्टार्स भगत सिंह के किरदार को बखूबी निभा चुके हैं... तो आइए जानते हैं इनके बारें में....
विज्ञापन

2 of 8
भगत सिंह
हिंदी सिनेमा में शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी ये पहली फिल्मी थी। फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा  फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे। इतना ही नहीं पार्श्व गायक मो, रफी ने फिल्म के लिए 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं' गाया था जो आज भी नौजवानों की जुबां पर रटा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 8
द लीजेन्ट ऑफ भगत सिंह फिल्म का पोस्टर
इसके बाद साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था। 

4 of 8
भगत सिंह
पूरे देश में 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। बता दें कि साल 1965 में उन्होंने फिल्म शहीद में क्रांतिकारी भगत का रोल प्ले किया। इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की। 
विज्ञापन

5 of 8
भगत सिंह शहीदी दिवस
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को बड़े परदे पर देखा गया। दरअसल, साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म शहीद-ए-आजम में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया
विज्ञापन

6 of 8
शहीद भगत सिंह
वहीं, साल 2002 में भगत सिंह के आजादी के संघर्ष पर तीन फिल्में बनी थी। बात करेंगे साल 2002 में ही आई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' की। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
शहीद भगत सिंह
इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम 23 मार्च 1931: शहीद था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

8 of 8
द लीजेंड आॅफ भगत सिंह की प्रस्तुति में फांसी का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड में शहीद भगत सिंह पर फिल्में बनना बंद हो गई। 2002 के बाद 2006 में एक बार फिर शहीद भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष को बड़े परदे पर उतारा गया। बता दें कि साल 2006 में आमिर खान फिल्म 'रंग दे बसंती' में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। आमिर खान के अलावा एक्टर सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म युवाओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। फिल्म में सिद्धार्थ नारायण ने भगत सिंह किरदार निभाया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें